ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

एलएनटी विभाग की घोर लापरवाही के चलते मेंन सड़क टूटी यातायात हो रहा है बाधित कभी भी हो सकती है कोई अप्रिय घटना।

```

एलएनटी विभाग की घोर लापरवाही के चलते मेंन सड़क टूटी यातायात हो रहा है बाधित कभी भी हो सकती है कोई अप्रिय घटना।

 

विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौन बैठकर शासन के पैसे का लगा रहे हैं चूना नहीं है कोई परवाह।

 

मामला जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन के अंतर्गत अंडौली गांव का है जहां बुंदेलखंड पेय जल परियोजना के तहत एल एंटी विभाग द्वारा जगह-जगह गांव में पाइप लाइन डालकर पानी की सप्लाई का काम किया गया है जिसमें आज से लगभग एक महीने हो रहे अंडौली गांव में प्राथमिक विद्यालय में पाइपलाइन टूटी होने की वजह से पूरे विद्यालय ग्राउंड में पानी भरा हुआ है बच्चों को पानी से चलकर विद्यालय में जाना पड़ता है वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन के पास सुखराम वर्मा के मकान के सामने मेंन रोड पर दो जगह पाइपलाइन टूटी पड़ी है जिससे वहां पर लगभग 50 मीटर के दायरे में पानी भरा हुआ है सड़क पूरी तरह से टूट गई है वहां वाहनो को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है ग्रामीणों द्वारा बताया गया आए दिन कभी ऑटो रिक्शा कभी ई-रिक्शा पलट जाते हैं जिससे लोग चुटहिल हो जाते हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिध रामदास वर्मा एवं ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत बबेरू तहसील दिवस में की गई एवं ग्राम प्रधान द्वारा एलएनटी विभाग के अधिकारियों से फोन द्वारा बातचीत की गई जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

 

बांदा से संवाददाता,

विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *