ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

थाना चिचोली पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी कर चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को किया

```

थाना चिचोली पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी कर चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को किया

 

पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव

 

गिरफ्तार — ₹80,000 के जेवरात किए बरामद

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए ₹80,000 मूल्य के जेवरात बरामद किए गए हैं।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28/06/25 को फरियादी मिश्रीलाल पिता मुंशाराम भलावी उम्र 45 वर्ष निवासी झिरनाढाना चिरापाटला, थाना चिचोली, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है। दिनांक 21.03.25 को रात लगभग 8:30 बजे वह अपने भतीजे अमरलाल और दोनों बच्चों के साथ खेत में गेहूँ थ्रेसर कराने गया था। उसकी पत्नी दुर्गावती अपने मायके ग्राम गोधना गई हुई थी। जब वह रात्रि 3:00 बजे वापस लौटा, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उस समय उसे कुछ संदेह नहीं हुआ, जिस पर उसने वापस सामान जमा कर रख दिया। लेकिन जब उसकी पत्नी 26.05.25 को मायके से लौटी, तब उसने बताया कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं कुछ दस्तावेज गायब हैं। जब दोनों ने मिलकर आलमारी की जांच की, तो पता चला कि सोने का मंगलसूत्र, सोने की लोंग, चांदी की पायल-पैऱपट्टी, चांदी का कमर पट्टा एवं स्व-सहायता समूह से संबंधित दस्तावेज व आधार कार्ड गायब हैं।

 

फरियादी द्वारा संदेह जताया गया कि उक्त चोरी में ग्राम झिरनाढाना चिरापाटला के ही दो व्यक्तियों कन्हैया उर्फ लिंगू एवं दिनेश उर्फ दिनू का हाथ हो सकता है।

 

थाना चिचोली में दर्ज अपराध

 

इस रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 389/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही व गिरफ्तारी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चिचोली पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। ग्रामीणों द्वारा घटना दिनांक को संदेही आरोपियों को वहां घूमते देखा जाना बताया गया। साक्ष्यों के आधार पर टीम द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें

1. कन्हैया उर्फ लिंगू पिता रामकरण बरकडे, उम्र 32 वर्ष, निवासी झिरनाढाना चिरापाटला

 

2. दिनेश उर्फ दिनू पिता नत्थू उइके, उम्र 32 वर्ष, निवासी झिरनाढाना चिरापाटला

— ने चोरी करना स्वीकार किया

बरामद मशरूका

आरोपियों की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गए निम्नलिखित जेवरात बरामद किए गए:

 

सोने का मंगलसूत्र

सोने की लोंग

चांदी की पायल पैरपट्टी

चांदी का कमर पट्टा

 

कुल अनुमानित कीमत: ₹80,000/-

 

न्यायालय में प्रस्तुतिकरण

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया है, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

उल्लेखनीय कार्य

 

उक्त चोरी की गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, सउनि मुलायम सिंह मौर्य, प्रआर 254 गोविंद, आर 155 मनीष, आर 314 राजू एवं चालक 48 हेमराज की सराहनीय भूमिका रही।

 

यह सफलता पुलिस की सजगता, तकनीकी विश्लेषण, और टीमवर्क का परिणाम है, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *