ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

क्योटी जल प्रपात में पिकनिक मनाने आया एयर फोर्स का जवान क्योटी जल प्रपात में डूबा

```

पुलिस व एस डीई आर एफ की टीम शव की कर रही तलाश

 

रीवा जिले का क्योंटी जल प्रपात, पर्यटन स्थल, लेकिन वह हादसों का पीक पॉइंट बन गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एयर फोर्स के जवान जो विगत कल रविवार को पिकनिक मनाने क्योंटी जलप्रपात आए हुए थे, जहाँ एक एयरफोर्स का जवान जो राजस्थान में पदस्थ था, वह अपने साथियों के साथ क्योटी जलप्रपात घूमने आया हुआ था, और नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया।

घटना कि जानकारी लगते ही मौक़े पर रीवा एस डी आर एफ और पुलिस बल की टीम पहुंची, जहाँ पानी में डूबे जवान के शव कि तलाश कि जा रही है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के पांच जवान जो क्योंटी जलप्रपात देखने बीते कल यानि रविवार को शाम 4:00 बजे के आसपास घूमने आए हुए थे, जहाँ सभी जवान जल प्रपात कि तरफ बहने वाली नदी में नहा रहे थे, उसमे एक जवान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा कि मृतक जो एयर फोर्स का जवान है। उसका नाम बृजेंद्र यादव है। जो की राजस्थान में पदस्थ था और ट्रेनिंग करने के लिए प्रयागराज यू.पी. आया हुआ था जो क्योंटी जल प्रपात में हादसे का शिकार हो गया है। फिलहाल जवान के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौक़े पर एयर फोर्स के अधिकारी भी दल बल के साथ पहुंच गए है, जहाँ नदी में डूबी बॉडी कि तलाश कि जा रही है।

आपको बता दे कि इस समय वारिस का दौर है जहाँ ज्यादा से ज्यादा लोग पिकनिक मनाने क्योंटी जलप्रपात आते है खास तौर पर रविवार छुट्टी के दिन, जहाँ सुरक्षा कि कोई व्यवस्था न होने से साल दर साल लगातार क्योटी जलप्रपात में लोग हादसे का शिकार हो जाते है उनकी जल समाधि हो जाती है। कोई पुख्ता इंतजाम न होने से हादसे पर हादसे होते है लेकिन रीवा जिला प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *