कहते हैना कि अगर कप्तान अच्छा होतो बड़े से बड़ा केश हल कर सकता है
रीवा “24 घंटे में खुल गया हत्या का राज: गर्भवती पुष्पा की गला घोंटकर हत्या, मनगवां की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा की सूझबूझ ने खोला कातिल पति का राज” जैसे ही सुबह की हल्की धूप ने मनगवां कस्बे को छुआ, एक घर से उठी खामोशी ने पूरे इलाके को हिला दिया। 34 वर्षीय पुष्पा पटेल का शव उनके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। देखने में तो सब शांत लगा, लेकिन शव की स्थिति और पति की कहानी में बहुत कुछ ऐसा था, जो ‘सच’ से मेल नहीं खा रहा था।
पुष्पा के पति संजय पटेल ने पुलिस को बताया कि मुझे सांप ने काट लिया था, और वो बिना किसी को बताए गंगेव अस्पताल इलाज कराने निकल गए। मगर इस कहानी में कुछ तो गड़बड़ थी — और इस गड़बड़ को सबसे पहले भांपा मनगवां क्षेत्र की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने जैसे ही सूचना पहुंची, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने मौके का मुआयना किया। घर के भीतर का माहौल, शव की स्थिति और संजय की बातें — सबकुछ उनकी अनुभवी नजरों से छुप नहीं सका।
उन्होंने न केवल संजय पटेल के बयान को संदेह के घेरे में लिया, बल्कि घटनास्थल से मिले हर सुराग की बारीकी से जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और रिपोर्ट ने इस शक को और गहरा कर दिया — पुष्पा की मौत गला घोंटने से हुई थी।
सच के पीछे छिपा अपराध
जब सख्ती से पूछताछ शुरू हुई, तो संजय पटेल का झूठ आखिरकार पिघल गया। उसने कबूल किया कि पुष्पा गर्भवती थी, और किसी आपसी विवाद के चलते उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपने को बचाने के लिए सांप के काटने की झूठी कहानी गढ़ बैठा।
महिला अधिकारी की ईमानदारी की मिसाल
इस पूरे घटनाक्रम में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा की सक्रियता, तीक्ष्ण जांच-दृष्टि और कानून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सामने आई। महज 24 घंटे के भीतर, उन्होंने न केवल हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी भेज दिया।