मधुबन मऊ के पाती गली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन भरत भैया के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ बीके यादव एवं फतहपुर मंडाव सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव पांडेय जी ने सयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य शिविर में 550 मरीजों ने नेत्र विभाग के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 350 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया एवं लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर से आए हड्डी नस जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, नाक कान गला रोग, कार्डियोलॉजी ,दन्त रोग, बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से हजारों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत परामर्श लेकर निशुल्क दवा वितरण एवं अन्य निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। भरत भैया ने कहा की जनसेवा ही मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य है गरीबों के सेवा अधिकार के लिए आजीवन संघर्षरत रहूंगा। मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से राधेश्याम सिंह, बब्लू ठठेरा, आलोक मल्ल, संजीव पाल, संजय सिंह, कौशल चौहान, मुन्ना सिंह, नरेंद्र मल्ल निराला, सिनोद राजभर, अजय यादव, प्रभुनाथ शर्मा व अन्य लोग रहे।
चिकित्सक टीम में डॉ आर बी यादव (वाराणसी), जेपी मल्ल (लखनऊ),डॉ एस पी सिंह, डॉ पी कुमार साहनी (गोरखपुर मेडिकल कालेज), डॉ यू बी मिश्रा (गोरखपुर मेडिकल कालेज), अंकित राय जी, (कल्पनाथ राय मेडिकल कालेज कसारा मऊ) , डॉ विश्वजीत सिंह (कार्डियोलॉजी प्रकाश हॉस्पिटल मऊ), डॉ विकास सिंह (कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज), डॉ सरिता (शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ), डॉ अजय शाह, डॉ आर एन सिंह, डॉ सौरभ मौर्य (केजीएमयू लखनऊ) व अन्य वरिष्ठ चिकित्सक रहे।
सुधीर कुमार ठाकुर की रिर्पोट