फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को नेशनल हाइवे पर गांव रुकुमपुर के सामने अचानक कार अनियंत्रित होने से खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस कें द्वारा अस्पताल भेजने के बाद क्रेन से कार को खाई से निकाल कर मालिक को सौप दिया।
जानकारी के मुताबिक बरेली शहर निवासी संजीव गुप्ता सोमवार सुबह बरेली से कोटा राजस्थान किसी काम से जा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे जब वह हाइवे पर गांव रूकुमपुर के सामने पहुंचे अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मालिक संजीव गुप्ता और कार चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कार खाई में सीधी गिरी जिससे हादसे में व्यापारी संजीव गुप्ता बाल बाल बच गए। हालांकि चालक चोटिल हो गया। जिसे पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह ने हाइवे की क्रेन के द्वारा कार को खाई से बाहर निकलवा लिया। जिसे कार मालिक संजीव गुप्ता एजेंसी ले गए । एसएसआई विश्वदेव सिंह ने बताया कि केवल चालक की घायल हुआ है बाकी सभी लोग ठीक हैं
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली