रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम के वरिष्ठ समाज सेवी नर्मदापुरम ऑटो यूनियन संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के समर्थकों द्वारा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में शहर के विभिन्न पार्कों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं उनके समर्थकों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह ने कहा की जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करना समाज को एक नई दिशा दिखाना है, और प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। मेरे जन्मदिवस के अवसर पर साथियों ने
शहीद पार्क एवं गुरु गोविंद सिंह पार्क में वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति प्रेम और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का संदेश दिया गया।शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंड्स पर ऑटो चालक भाइयों द्वारा फूल-मालाओं से श्री सिंह का स्वागत किया गया साथ ही डॉ. हरशल कवरे आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं डॉ. उमंग अग्रवाल जी ने उनकी टीम के साथ फूल-माला पहनाकर जन्मदिवस मनाया गया। श्री राजेंद्र सिंह ऑटो यूनियन के अध्यक्ष है, साथ ही शहर के युवाओं में उनकी बहुत अच्छी पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं।