कैमोर मैहर मार्ग में ट्रकों की अंधाधुंध रफ़्तार बन रही गौवंशो के मौत का कारण lआवारा पशुओं के सड़कों में घूमने की वजह से बना रहता है सड़क दुर्घटना का खतरा
विगत मंगलवार की मध्यरात्रि एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक गाय के बच्चे बछड़े को काफ़ी तेज ठोकर मारी जिसकी वजह से बछड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसकी सूचना पाकर बाबू असनानी और पंकज रजक गाय के पास पहुंचे और रात एक बजे कोई अन्य ट्रीटमेंट उपलब्ध न होने की वजह से गाय का प्राथमिक उपचार किया लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से सुबह उसकी मृत्यु हो गई l
निरंतर कैमोर विजयराघवगढ़ एवं कैमोर मैहर मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की रात्रि के समय तेज और अंधाधुंध रफ़्तार निरंतर गौवंश और आवारा पशुओं के मौत का कारण बन रही है , ट्रक चालक तेज रफ़्तार में ट्रकों को दौड़ाते है जिसकी वजह से आए दिन गौवंश इसकी चपेट में आकर तड़प तड़प कर प्राण त्याग देते है l
इसके साथ ही नगरीय प्रशासन की आवारा गौवंश को पकड़ने वाली गाड़ी भी मात्र मुझ दर्शक बनकर नगर परिषद से आने जाने वाले लोगों को देखती रहती है परिणाम स्वरूप गौवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही लोगों के भी दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा बना रहता है । लेकिन इसके बाद भी नगर प्रशाशन कुम्हकर्णी नींद में सोया हुआ है।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट