अभियुक्तों के कब्जे से 12.160 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।
बांदा थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को अवैध सूखे गांजे के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा हनुमान मन्दिर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 12.160 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर बांदा व आस-पास के जनपदों में महंगे दामों में बेचते है । इस सम्बन्ध में जांच की जा रही है कि इनके द्वारा कहां-कहां अवैध सूखे गांजे की सप्लाई की जाती है।
रिपोर्ट – ताहिर अली बांदा से