नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
मोहर्रम को लेकर दारू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
दारू /हजारीबाग: मोहर्रम पर्व को लेकर शांति और सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से दारू थाना प्रभारी , ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी सफीक खान के नेतृत्व में दारू, पेटो, जबरा, हरली, झुमरा, मेडुकुरी और कबिलासी गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने आमजन से संवाद कर यह अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें। यदि कोई व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दिन ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, थाना पुलिसकर्मी एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस का यह प्रयास मोहर्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।