थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने तमिलनाडु की महिला से विवाह किया बच्चे के जन्म के बाद युवक फरार
फतेहगंज पश्चिमी। गांव मड़ौली के युवक का तमिलनाडु की महिला से पहले प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों ने शादी की बच्चा भी हुआ। करीब दो साल बाद महिला को छोड़कर अपने गांव लौट आया। शुक्रवार को युवक की तलाश में महिला ने थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। महिला दरोगा उसे लेकर गांव गयीं।लेकिन युवक और उसके परिजन घर में ताला डालकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक गांव मड़ौली निवासी राजेश करीब दो साल पहले तमिलनाडु काम करने गया था। वहां उसका तमिलनाडु के थाना वेलाचारी विजयनगर निवासी अनुकुमारी से प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने 12 फरवरी 2023 को हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। अनुकुमारी ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर पुलिस को बताया दोनो से 16 जून 2025 को अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्चे का जन्म हुआ है। आरोप है राजेश दो दिन बाद ही इस बच्चे को जहर देकर मारना चाह रहा था। उसने प्रयास भी किया था।लेकिन उन्हें भनक लग गई। जिससे बच्चा बच गया। उसने बच्चे को मारने के प्रयास को लेकर जब नाराजगी जताई। जिस पर वह अगले दिन ही नकदी और लाखों के सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग आया । वह उसकी तलाश में यहां आ गई। महिला अनुकुमारी की तहरीर पर महिला दरोगा शाम को पीड़िता को लेकर युवक राजेश की तलाश में गांव गई।लेकिन आरोपी युवक घर में ताला डालकर परिजनों समेत घर से फरार हो गया।फिलहाल महिला रुकी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर पुलिस गांव गई थी।युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली