अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया गंभीर घायल
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर गांव थानपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और परिजनों की मौजूदगी में एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला नई वस्ती निवासी ओमकार दूध का व्यवसाय करते है। शुक्रवार सुबह वह गांव मोहम्मद गंज से दूध लेकर घर लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर गांव थानपुर के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए।बेसुध हालत में पुलिस ने राहगीर और परिजनों की मौजूदगी में एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली