थाना कुम्हारी। ग्राम सागोनी भैंस मवेशी चराने गए जुगल यादव ने बताया की 3 जुलाई को मेरी भैंस मवेशी चोरी हुए हैं तो जंगल साइड जाकर मैंने देखा वहां चोरी हुई भैंस मवेशी जंगल में बंदे हुए थे। तुरंत गांव जाकर बजरंग दल सहसंयोजक लक्ष्मी यादव, नरेंद्र यादव, विजय यादव, जनविजय राजपूत, लक्ष्मण यादव सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जान को बताया फिर सब लोग जंगल की ओर गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं की कड़ी निगरानी में भैंस मवेशी चोरों का इंतजार करते रहे और शाम ढली चोर भैंस छोड़ने आए तो सभी लोगों ने जान जोखिम में डाल कर दो आरोपियों को पकड़ लिया और 100 डायल लगाकर सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर आई दोनों आरोपियों को 100 डायल में बिठाकर थाने ले गई।
सभी लोग आपने आपने बहनों से थाने के लिए रवाना हुए और वहां जाकर 3 जुलाई करीब 10:00 बजरंग दल सहसंयोजक लक्ष्मी यादव ने संयोजक ललित राय,अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत, बलराम बर्मन, राजेश यादव, गोविंद साहू, बजरंग दल जिला संयोजक गोलू चौबे जी ने देर रात थाना प्रभारी बृजेश पांडे जी से बात की ओर 12 से 1:00 तक एफआईआर दर्ज कराई गई