ग्रामीण परेशान मोबाइल चोरी और एक लाख से अधिक का फ्रॉड
फतेहगंज पश्चिमी। एक ग्रामीण पर अचानक परेशानी का पहाड़ टूट गया। पहले उसका मोबाइल चोरी हुआ। अगले दो में दिन उसकी अलग अलग बैंक खाता से एक लाख और 14 हजार रुपए निकाल लिए। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक गांव माधौपुर माफी निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया वह 30 जून को कस्बा की बाजार खरीददारी करने गया था। सब्जी खरीदते समय उसका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। अगले दिन पीएनबी बैंक की स्थानीय शाखा में मौजूद उनके खाता से एक लाख रुपए और तीसरे दिन बैंक ऑफ बड़ौदा की परसाखेड़ा शाखा में मौजूद खाता से 14 हजार रूपये निकाल लिए। लगातार तीन दिन उनके साथ घटनाएं होने से वह हैरान है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली