ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला-बस्तर,जगदलपुर छत्तीसगढ़
दिनाॅंक- 06.07.2025
गांजा बिक्री करने वाले 01 युवक पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अवैध रूप से गांजा बिक्री करते NH 30 रायपुर रोड डोंगाघाट के पास से पकड़े गए एक आरोपी
आरोपी डोंगाघाट का निवासी हैं
आरोपी के कब्जे से 01 किलो 425 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 14,000/- रूपये
नाम आरोपी -: सुनील नाग पिता नवीन नाग उम्र 45 साल पता डोंगाघाट जगदलपुर
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति डोंगाघाट भारत पेट्रोलियम पंप के पास खड़ी ट्रक के पीछे सफ़ेद झोला में गांजा बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा डोंगाघाट भारत पेट्रोलियम के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया के एक व्यक्ति ट्रक के पीछे सफेद झोला रखे मिलने पर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील नाग पिता नवीन नाग उम्र 45 साल पता डोंगाघाट जगदलपुर का होना बताया जिनके पास में रखे एक सफ़ेद रंग के झोला की तलाशी लेने पर 1 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से उक्त आरोपी को 20(B ) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – भोला सिंह राजपूत
उनि. – अरुण मरकाम
सउनि – परिमल दस
प्र.आर. – आनंद बघेल
आरक्षक – रवि सरदार , रवि ठाकुर , तीकरु राम कश्यप ,उत्तम ध्रुव,