मातमी धुनों के साथ मोहर्रम जुलूस में रही भीड़भाड़, पुलिस रही मुस्तैद
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को कस्बा और कुरतरा,ठिरिया खेतल का संयुक्त मोहर्रम जुलूस मातमी धुनों पर मेरा हुसैन जिंदा है की सदाओं के साथ निकाला गया।जुलूस में काफी भीड़ भाड़ दिखी।पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, राजस्व विभाग मोहर्रम को लेकर पूरी तरह से एलर्ट दिखा।
कस्बा और गांव कुरतरा,ठिरिया खेतल में शनिवार की रात मोहर्रम की नौ तारीख को जुलूस तख्त गलियों में घुमाये गए।रविवार दोपहर के तीनों स्थानों के ताजिया स्थानीय कस्बा के लोधीनगर चौराहे पर एकत्र होकर भारी जुलूस के रूप में बदल गया।कस्बा के मुख्य बाजार रोड पर जुलूस भोले शाह मजार पर पहुंचने के बाद करीब आठ बजे समाप्त हो गया। तीनों जगह के ताजिया आकर्षण का केंद्र रहे।छोटे ताजिया शंखा नदी के पास मौजूद करबला पर दफन कर दिए गए। इस दौरान मो आदिल,ताजीम, नाजिश,सदाकत, फुरकान आदि ने चौकी के पास मौजूद जनता मार्केट पर शरबत का स्टाल लगाया गया।सैकड़ों लोगों ने शरबत पिया।इसके अलावा जगह जगह लंगर लगाए गए।सभी इमामवाड़ो सहित गलियों में सजावट की गई।इस दौरान अजहरी,एडवोकेट इमरान अंसारी, सरदार अजहरी,हाजी इतवारी, असद अंसारी, इरशाद हुसैन, आरिफ प्रधान, आकिब सकलैनी ,फैजुल अंसारी, मुश्ताक सकलैनी, अमान अंसारी, अदीब अंसारी आदि तमाम लोगों का सहयोग रहा।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली