राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की बैठक डी एसओ कंपाउंड
ब्राह्मण त्यागी समाज एकता के साथ अपनी शक्ति का परिचय दें- मनोज त्यागी
सहारनपुर-डी एसओ कंपाउंड राजकुमार त्यागी घलौली के निवास स्थान पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संचालन श्री सुशील त्यागी ने किया।
इस बैठक में समिति के जिला अध्यक्ष श्री अजय त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने हमारे समाज को आगे बढ़ाया उनकी वजह से समाज को नहीं पहचान मिली उन्होंने कहा कि अपने समाज को कुत्तों बिल्ली के रेबीज से बचाए
श्री सुशील त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्यागी और ब्राह्मण दोनों को एक मंच पर आना होगा हम दोनों परशुराम वंशज है तभी हम अपना राजनीतिक वजूद बना सकते हैं हमें राजनीतिक पार्टियों को दरकिनार करते हुए सभी त्यागी, ब्राह्मण समाज के नेताओं को भी समाज के एक ही मंच पर आना होगा, तभी हम सभी राजनीतिक दलों को एक मैसेज दे सकते हैं, कि हमारा समाज संगठित है और हम समाज के अभिन्न अंग है, उसके बाद हमारे लिए राजनीतिक पार्टियां है। क्योंकि लोकतंत्र में संख्या बल की वैल्यू है जब तक हम संख्या बल नहीं दिखाएंगे तब तक हमारे समाज को अनदेखा करने का प्रयास ही किया जाएगा इसलिए ब्राह्मण त्यागी समाज एकता के साथ अपनी शक्ति का परिचय दें उन्होंन कहा आपने बच्चों को हेल्मेट पहने की सुझाव दिया
श्री पवन त्यागी शारदा नगर मलीरा ने अपने विचार रखे कहा त्यागी ब्रह्मण अपने बच्चों के भविष्य के बारे मे सोचे उन्हें अच्छी रहा पर चलाए
मनीष त्यागी महा नगर अध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी सहारनपुर ने कहा समाज को एक साथ मिलकर चलना होगा अपनी पहचान बनानी होगी
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा अंत में समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समापन हुआ।
बैठक में पवन त्यागी, देवेंद्र त्यागी, अरुण त्यागी, संजय त्यागी, रामकिशोर त्यागी, अनिल त्यागी, नरेश त्यागी, प्रहलाद मनीष त्यागी त्यागी, राजपाल त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, अतुल त्यागी, उमेश त्यागी (कपिल विहार), मनोज (नांगल), विपिन (बारला), मनोज (,अध्याना) मोहित त्यागी, राज त्यागी, दीक्षित त्यागी, विकास त्यागी, आमोद त्यागी, राजेश्वर अनुज त्यागी त्यागी एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे,
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़