नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
हजारीबाग नेशनल पार्क के समीप टोटो और स्विफ्ट डिजायर में जबरदस्त टक्कर, समाजसेवी नीरज कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल
हजारीबाग: हजारीबाग नेशनल पार्क के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
इस दौरान क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी नीरज कुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना किसी देरी के घायलों की मदद की और मानवता की मिसाल पेश की। नीरज कुमार ने घायलों को अपनी गाड़ी से तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और इलाज की व्यवस्था करवाई।
नीरज कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से भी अपील की कि “यह इंसानियत का धर्म है कि जरूरतमंद की मदद की जाए।” उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे के काम आना ही सच्ची मानवता है।
स्थानीय लोगों ने नीरज कुमार के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा सामाजिक कार्यों और जनसेवा में सबसे आगे रहते हैं। चाहे रक्तदान हो या सड़क हादसे में घायल की मदद – नीरज कुमार हर मौके पर तत्पर रहते हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।