नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
हजारीबाग/रामगढ़/मुरूबन्दा): हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
रविवार को सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पोना पंचायत स्थित ग्राम मुरूबन्दा पहुंचे, जहां मंत्री योगेंद्र प्रसाद का आवास स्थित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।
बताया गया कि भरत कपूर का निधन बीते बुधवार को हुआ था और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बोरोबिंग स्थित दामोदर नदी श्मशान घाट में संपन्न हुआ।
सांसद जायसवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मंत्री जी और उनके परिवार के साथ हैं।
इस अवसर पर गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। उनके साथ-साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:
रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल
रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि शेखर चौधरी
मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस
मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार
चितरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि अर्जुन वर्मा
दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि बिक्की महतो
योगेश महतो, पूर्व जिला मंत्री रमेश वर्मा, पीएन सिंह, सोनू सोनी सहित कई गणमान्य लोग भी इस शोक सभा में उपस्थित थे।
परिवार के प्रति सबने संवेदना जताई और भरत कपूर के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया।