नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
चौपारण एवं बरही में उत्पाद विभाग की देर रात कार्रवाई, अवैध शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार
हजारीबाग: जिले के चौपारण एवं बरही क्षेत्रों में देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बरही तिलैया रोड स्थित न्यू सुरेश लाइन होटल से अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर की Alto कार से “For Sale in Uttar Pradesh Only” और “For Sale in West Bengal Only” अंकित विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं। शराब की बोतलों पर अंकित चेतावनी के अनुसार, इनका झारखंड में बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।
कार्रवाई के क्रम में न्यू श्याम लाइन होटल के संचालक लोचन रजक, पिता स्वर्गीय प्रीतम रजक को घटनास्थल से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उत्पाद विभाग द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति की एक बड़ी श्रृंखला का खुलासा हो सकता है। बरही एवं आसपास के होटलों पर विभाग की विशेष नजर बनी हुई है।