सवाददाता पुष्पेन्द्र सिंह सोनगरा
जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच शुरू होगई है इसीके के साथ पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात करदिया है l
मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से रतलाम जिले के सैलाना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए। लोग चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड पाठ करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।
वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तीव्र नाराजगी जताई है। वही हिंदू संगठनों ने जले हुए बैनर के नीचे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठनों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया और यह भगवा ध्वज व हिंदू राष्ट्र के प्रतीक का अपमान है। इसको लेकर स्थानीय हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। हिंदू संगठनों द्वारा आज सुबह सैलाना थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई ।
स्थानीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना जानबूझकर की गई या अनजाने में हुई।
सोचने वाली बात तो ये है की वहाँ मौजूद समाज के प्रतिनिधि और जवाबदारों ने भी ध्यान नहीं दिया l
सैलाना थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। वही प्रशासन द्वारा सभी समुदायों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अफवाहों से बचने और पुलिस जांच का इंतजार करने की सलाह दी गई है।