- प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक- अजय कुमार वर्मा
- रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम के वरिष्ठ समाज सेवी अजय कुमार वर्मा जी के जन्मदिवस पर बांध्राभान स्थित आसरा वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण कर आश्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिवस पर शहर में इस प्रकार के आयोजन सेवाभावना, समर्पण, संस्कृति और अपनों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं, यह युवाओं के लिए मार्गदर्शन होता है। अजय कुमार वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस अवसर पर अजय कुमार वर्मा जी, अनिल चौबे जी, नीरज कैथवास जी, शिवा मेषकर जी,विमल मीना जी, ओम वर्मा, शुभम शर्मा, सागर संतोर, साहिल जैसवाल, दिलीप सिंह मांझी, अनिल सैनी, दीपक शर्मा, राहुल यादव, राहुल संतोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।