नरेश सोनी
हजारीबाग: दिनांक 07 जुलाई 2025 को बरकागांव रोड स्थित मार्खम कॉलेज परिसर में आज आर.आर. ब्रदर्स बैक्सी 3-व्हीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे माननीय विधायक श्री मनोज यादव, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस विशेष अवसर पर बैक्सी के नेशनल सर्विस हेड एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही, जिनकी गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, समाजसेवी मुन्ना सिंह, नरेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शोरूम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
शोरूम उद्घाटन के मौके पर कंपनी के संचालक ने ग्राहकों के लिए “मॉनसून ऑफर धमाका” की घोषणा की। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 3-व्हीलर गाड़ियाँ बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विशेष आकर्षण:
ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक भाइयों के लिए हर गाड़ी की खरीद पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है।