नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
विद्यालय की अस्तित्व बचाने हेतु वार्ड सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग: प्रखंड दारू प्रखंड अंतर्गत पंचायत पुनाई के ग्राम बसरिया में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। इसी संबंध में ग्राम की वार्ड सदस्य गुढ़िया देवी ने उपायुक्त हजारीबाग को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विद्यालय की भूमि और शिक्षा व्यवस्था को बचाए रखने की मांग करते हुए एक प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है।
गुढ़िया देवी ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बीते 25 वर्षों से विद्यालय में शिक्षा दी जा रही है, जिसमें पहले 10 वर्षों में लगभग 150 से 200 बच्चे नामांकित रहते थे। वर्तमान में यह संख्या घटकर 50 से 60 हो गई है। लेकिन 10 वर्षों में विद्यालय में सरकारी स्थायी शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय की भूमि पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि बच्चों को विद्यालय भेजना संभव नहीं है, क्योंकि व्यवहार हिन्ता और शिक्षा में लापरवाही है। जिसको लेकर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार और बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर रही है।
अतः वार्ड सदस्य गुढ़िया देवी ने उपायुक्त से मांग की है कि विद्यालय की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और एक प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक शिक्षक की तत्काल नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा नियमित हो सके और विद्यालय का अस्तित्व सुरक्षित रह सके।