अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण और सहायता केंद्र की शुरुआत
बीजापुर, छत्तीसगढ़ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आवापल्ली स्थित DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया एवं सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इसके साथ ही, शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर में छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु ABVP सहायता केंद्र लगाई गई। यह केंद्र विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीजापुर द्वारा यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छात्रहित में निरंतर सेवा भाव को भी दर्शाते हैं।
Indian TV News
( ब्यूरो चीफ सचिन सिंह बीजापुर छत्तीसगढ़ )