ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर:जल्द लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे सभी लोग, CM उद्धव ठाकरे ने कहा- संक्रमण संबंधी पाबंदियों में ढील देने की योजना बना रही सरकार

```

 

महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर:जल्द लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे सभी लोग, CM उद्धव ठाकरे ने कहा- संक्रमण संबंधी पाबंदियों में ढील देने की योजना बना रही सरकार

मुंबई

 

महाराष्ट्र सरकार आने वाले दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी पाबंदियों में और ढील देने की योजना बना रही है और वह लोकल ट्रेन में यात्रा करने के बारे में भी कोई निर्णय ले सकती है। वर्तमान समय में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ‘बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक आपूर्ति एवं परिवहन’ (बेस्ट) के एक कार्यक्रम में कहा कि होटल और रेस्तरां के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की है और शाम चार बजे के बाद भी पाबंदी में ढील देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधियों को बताया गया है कि कदम दर कदम पाबंदियों में ढील दी जाएगी।
हमें यह सुनिश्चित करने होगा की ढील से न बढ़े संक्रमण
ठाकरे ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार और ढील देने जा रही है,लेकिन हम हर कदम सावधानीपूर्वक उठा रहे हैं। लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों के संबंध में भी कोई निर्णय लिया जाएगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत हैं कि इन कदमों से संक्रमण की अन्य लहर नहीं पैदा हो।’’
महाराष्ट्र के 25 जिलों में दी गई है ढील
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल में 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी,जहां संक्रमण दर कम थी। इनमें सभी दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई। सरकार ने 17 अगस्त से शहरी और ग्रामीण इलाकों में खास कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की भी मंजूरी दी।
वर्तमान में मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में आम आदमी को यात्रा करने की मंजूरी नहीं है,सिर्फ आवश्यक सेवा के लोगों को ही इसमें यात्रा की मंजूरी है। लोगों की मांग है कि पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की मंजूरी दी जानी चाहिए।

Bureau Chief-
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *