स्वामी विवेकानंद विद्यालय में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
निचलौल, महाराजगंज | 10 जुलाई 2025
स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निचलौल में आज विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं प्रबंधक श्री रामभरोस चौधरी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, अमरूद, गुलमोहर एवं शरीफा जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्ष शामिल थे। पौधारोपण के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधक श्री रामभरोस जी ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि, “पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध हवा देते हैं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सिर्फ एक दिन की गतिविधि न मानें, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाएं और नियमित रूप से पौधों की देखभाल करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।
रवि प्रताप सिंह ( ब्यूरो चीफ महराजगंज )
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने हेतु 8881010191 पर व्हाट्सएप करें।