नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
सड़क हादसे में तीन की मौत, मृतक के परिवार को मुआवजे मिले की मांग को लेकर झुमरा डिपो चौक में दो घंटे तक रहा सड़क जाम।
दारू प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम, राहगीर भी थे परेशान।
हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को झुमरा डिपो चौक के पास एनएच-522 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को झुमरा मेढकुरी रोड पर एक बोलेरो वाहन ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दर्दनाक हादसे में बासुदेव यादव -अमली, रामसेवक मेहता -घाघरा, और बंशी महतो घाघरा की मौत हो गई थी। इनमें दो की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि तीसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।
तीनों मृतक मेढकुरी पंचायत के रहने वाले थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने दो शवों को सड़क पर रखकर झुमरा डिपो चौक के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को मुआवजा, एक ‘सदस्य को नौकरी देने
और बोलेरो चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।करीब दो घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर सीओ रामबालक कुमार, बीडीओ हारून रसीद और थाना प्रभारी सफीक खान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। काफी प्रयासों के बाद अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि चार घंटे के भीतर बोलेरो मालिक और चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने
और थाना में बोलेरो मालिक के साथ बैठक कर समझौता कराने का भी आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। इस समझौता बार्ता में 20 सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, कैलाश पति देव, मुखिया भोला तुरी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।