लोकेशन= कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से= शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी- अजब गजब की कटनी हम आपको बता दें कि शहर का निकटतम ग्राम कैलवारा खुर्द के अंतर्गत झुरही मार्ग के समीप आज भी ऐसे ग्रामीण व्यक्ति निवास कर रहे हैं जहां उनके पहुंच के लिए ना तो पक्की सड़क है। ना ही स्थाई बिजली है। मजे की बात तो यह है कि विगत कुछ वर्षो पहले वहां एक नदीनामा50फुटचौडा पाट हुआ करता था। परंतु देखते देखते वह नाला रूप में परिवर्तित हो गया परंतु आज वह एक नाली रूप में नजर आ रहा है। स्थानीय निवासी राज कुमार कुशवाहा के बताए अनुसार यह जमीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के द्वारा यह जमीन खरीद ली गई है। एवं निजी स्वार्थ हेतु उक्त नदी को नाले में तब्दील कर दिया गया बात यहीं रुक जाती तो अच्छा था परंतु हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के द्वारा इतनीआति कर दी गई कि उस नाली को नामोनिसान खत्म कर दिया गया परंतु जब बरसात लगी तो वरिस का पानी रह वासियों के घर में घुसने लगा तो रहवासियों के द्वारा सरपंच से शिकायत की गई तो सरपंच ने मौका मुआयना करते हुए। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जनसुनवाई में न्याय हेतुआवेदन लगाया गया तो पत्राचार में भी खबर प्रकाशित हुई तो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं अधिकारियों को मिली भगत में सुकसुकाहट दिखाते हुए उक्त सरकारी जमीन पर 5 फुट की नली बना दी गई परंतु वह नाली क्षेत्रीय पानी निकासी हेतु पर्याप्त नहीं है। *आपातकालीन आने पर* यहां रह रहे रहवासियों के लिए उस नाली में किसी भी प्रकार पुल का रास्ता नहीं बनाया गया वह बांस की कमटी डाल करआने जाने का खुद से पुलनुमा बनाकर अपनी जान को जोखिम में डालकर आने जाने में मजबूर हैं।इसी कारण वहां के रह वासियों के पास एम्बुलेंस जैसी सुविधा पहुंच से परे है अचानक उनके परिवार पर मुसीबत आने पर सरकारी अस्पताल लाने के लिए 1 किलोमीटर पैदल या कंधे पर बिठाकर मरीज को वाहन तक पहुंचाया जाता है। जांच का विषय यह है कि शहर के सबसे निकटतम ग्राम में रह रहे निवासियों का यह हाल है तो जो शहर से दूर स्थित ग्राम है तो उनकी क्या दशा होगी। यहां जैसी कई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के द्वारा ऐसा कारनामा किया गया होगा।यह विचाराधीन है कि नदी नाले में कैसे तब्दील हो गई और नाला नाली में यह तो जांच का विषय बन गया है देखना यह है कि शासन प्रशासन इस विषय में कितनी दिलचस्पी दिखाता है या की बद से बद्तर वर्षों से जीवन व्यतीत करते आए रहवासी वैसी ही परेशानी को आगे झेलते रहेंगे या कोई नया राह प्रहस्त किया जाएगा।