ऐतिहासिक होगा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव खैरथल तिजारा जिले में प्रजापति समाज ने बताया
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
प्रगतिशील प्रजापति समिति कोटकासिम एवं हरसोली तहसील की कार्यकारणी की सभा बीबीराना प्रांगण में आयोजित की गई थी। इस सभा में तहसील कोटकासिम व हरसोली प्रजापति समाज की कार्यकारणी के सदस्य शामिल हुए एवं तहसील तिजारा से अध्यक्ष सतपाल सिंह, मास्टर भगवान राम, सुभाष कुमार के साथ समाज बंधु पहुंचे ।मीटिंग में सभी को पर्चे देकर कहा तिजारा 27जुलाई को श्री दक्ष महाराज जन्मोत्सव एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। और इस की तैयारी शुरू कर दी है सभा में लिए गए निर्णयों से प्रजापति समाज के लोगों ने कहा अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। और बच्चों का मनोबल बढ़ाने में समाज बंधुओ का सहयोग होगा
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़