सहारनपुर, कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 18 से 23 जुलाई 2025 तक अवकाश घोषित किया। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, CBSE, ICSE, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों पर लागू होगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह कदम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए उठाया गया। आदेश का कड़ाई से पालन और सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़