कावड़ यात्रा पर सतर्क पुलिस प्रशासन, एसपी ग्रामीण ने दिए सख्त निर्देश
सहारनपुर । कांवड़ यात्रा 2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों और बार्डर प्वाइंट्स का दौरा किया।
उन्होंने थाना देवबंद क्षेत्र की पुलिस चौकी मंगलौर, थाना बड़गांव की मोरा चौकी, ननौता बॉर्डर, थाना फतेहपुर के अंतर्गत फतेहपुर बड़कला हाईवे कट और बड़कला फ्लाईओवर के नीचे, साथ ही यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित कंबाइंड पुलिस चौकी का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की चेकिंग की और उन्हें ब्रीफ किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान चौकसी बरतने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने और आम जनता विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि हर संवेदनशील पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि यात्रा सकुशल संपन्न कराई जा सके।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़