राज मिश्रा (सिंगरौली)
सिंगरौली ब्रेकिंग: दो मासूम बच्चों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या, गाँव में सनसनी
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के खेखरा गाँव में एक दुखद घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया। गाँव के केवट परिवार के दो मासूम बच्चों – विनोद केवट और मधु केवट – ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और परिवार भी इस हादसे से काफी सदमे में है।
घटना के बाद से गाँव में मातम का माहौल है। पुलिस दोनों बच्चों की उम्र और घटना के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
बरगवां थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।