दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग पिछले कई दशकों से की जा रही है, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को पूरा करता है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू देता है। इसके बावजूद दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए 30 घंटे का भूख हड़ताल और 20 किलोमीटर पैदल यात्रा भी किया जा चुका है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश और केंद्र के मंत्रियों और नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। अब चुनावी वादा पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए।
प्रदर्शन में दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र यादव ,सिविल बार संघ के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ,दुद्धी बार सचिव राकेश गुप्ता, रामपाल जौहरी,प्रेमचन्द्र गुप्ता, राहुल अग्रहरि ,अमरावती देवी, राकेश कुमार अग्रहरि, आशीष कुमार, श्रीकांत सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व मोर्चा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह