नगर निगम में जीआईएस सर्वे की भ्रांतियो को दूर करने के उद्देश्य से एक बैठक सभी व्यापारी, सामाजिक, ओद्योगिक संगठनों के साथ सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों की निगम सभागार में महापौर व नगर आयुक्त द्वारा बुलाई गई।
बैठक में दोनों दल नेताओ की उपस्तिथी में खिंचाव नज़र आया, निगम में महापौर समर्थक नेता दिग्विजय सिंह कुर्सी पर व भाजपा द्वारा नामित नेता दल पीछे बैठे, जो चर्चा का विषय रहा।
सहारनपुर: बैठक में जीआईएस सर्वे के आधार पर बढ़े टैक्स को लेकर तकनीकी रूप से सभी को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु व्यपारियो ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए इस सर्वे को काला कानून बताए हुए रद्द करने की मांग कर डाली, वरिष्ठ व्यापारी जसवन्त सिंह बत्रा ने गुरु नानक स्कूल पर आए टैक्स का मुद्दा उठाया वही विवेक मनोचा ने महापौर से जीआईएस सर्वे की आज की बैठक की कार्यवाही को मिनट बुक में दर्ज करते हुए इसको निरस्त करने की मांग की साथ ही कहा कि हम इस सर्वे का समर्थन नही करते, तथा दिल्ली रोड स्तिथ व्यापारी से परिवर्तन दल द्वारा मारपीट करने पर उन्होंने रोष प्रकट किया, जिस पर नगर आयुक्त ने उक्त प्रवर्तन दल के वगक्ति के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, वही शैलेन्द्र भूषण गुप्ता ने उक्त सर्वे कानून को ही रद्द करने की मांग की, वही व्यापारी आलोक अग्रवाल ने निगम में भ्र्ष्टाचार का मुद्दा उठाया, रोहित घई ने भी इस सर्वे का विरोध किया, महापौर ने सभी को आश्वस्त किया कि जब तक सभी अपने बिल से संतुष्ट नही हो जाते कोई टैक्स जमा नही किया जाएगा, बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की गई, वही सर्व दलीय संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र तनेजा ने कुछ सुझावों को सहमति से सुलझाने के लिए महापौर से अलग से बैठ कर वार्ता करने के लिए कहा ओर कहा कि यदि कोई सहमति नही बनी तो आन्दोलन किया जाएगा। बैठक में काफी गहमागहमी के साथ काफी बहस भी हुई, लेकिन महापौर ने सभी प्रश्नों के उत्तर बड़ी सफाई ओर राजनीतिक चतुरता से दिए, और आज की बैठक को शान्तिंपूर्ण तरीके से समापन कराया। बैठक में सरदार जसवन्त सिंह बत्रा, आलोक अग्रवाल, पंजाबी समाज के भीष्मपितामह महेंद्र तनेजा, वरिष्ठ नेता जयनाथ शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक वीरेन्द्र ठाकुर, व्यापारी विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन चावला, पुनीत चौहान, श मैनी, नरेश धीमान, आशु निरंकारी, रोहित घई, राजीव अग्रवाल, शिव कुमार गौड़, मनोज ठाकुर, नुसरत साबरी, रमेश अरोड़ा, रवि जुनेजा, राम जी सुनेजा, संदेश खुराना, संजय मिड्ढा, शीतल टंडन, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, नरेश कुमार, जयबीर राणा, रजत मित्तल, मुकुंद मनोहर, मतीश्वर चांदना, मुकेश गक्खड़, रविन्द्र मिगलानी, सहित नगर आयुक्त शिपु गिरी, महापौर, डॉ अजय सिंह, दल नेता निगम दिग्विजय सिंह, दल नेता भाजपा मुकेश गक्खड़, व कई सनी पार्षद व कर्मचारी उपस्तिथ रहे।
आलोक अग्रवाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़