उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत सहारनपुर
आज दिनांक 20/7/025 को प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी का सहारनपुर पहुंचने पर जिला इकाई तथा महानगर इकाई के पदाधिकारीयों ने स्टेशन पर भव्य स्वागत किया स्वागत तो उपरांत आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी को कामधेनु उद्योग कमेटी के द्वारा लगाए गए कावड़ शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में ले जाया गया जहां पर कामधेनू उद्योग कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा महामंत्री आतिश गुप्ता के साथ सभी पदाधिकारीयों ने आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल जी का पटका एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रांतीय मंत्री बृजपाल सहगल, प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, संरक्षक यतेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील राणा, जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंगल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ रोहिल्ला, युवा महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंगल, युवा महामंत्री अर्जुन गुप्ता, बेहट रोड अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, महामंत्री बृजेश गोयल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मोगा, सचिन रोहिल्ला, पंकज कालडा, विनय सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी