प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ,,,,,,,शहपुरा *जिला किसान कांग्रेस कार्यालय में मनाया राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती*४
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सूचना क्रांति के जनक आदरणीय राजीव गांधी जी के 77 वी जयंती को जिला किसान कांग्रेस एवं जिला आई टी सेल कांग्रेस ने जिला किसान कांग्रेस कार्यालय शहपुरा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। शाहपुरा विधायक श्री भूपेंद्र मरावी जी के मार्गदर्शन एवं
जिला किसान कांग्रेस संगठन डिंडोरी जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया , एवं जिला कांग्रेस कमेटी आई टी सेल डिंडोरी जिला अध्यक्ष इं. प्रथ्वी झारिया के नेतृत्व में भारत रत्न, सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती जिला किसान कांग्रेस कार्यालय शहपुरा में मनाया गई । जिसमे कांग्रेस के किसान कांग्रेस संगठन एवं आई टी सेल संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद ने कहा राजीव जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे जिसने 18 वर्ष में मताधिकर की शक्ति युवाओं को प्रदान किया तथा पंचायती राज जैसे नियम से पंचायत को सस्कत किया ।
कार्यक्रम में महेंद्र झारिया ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस शहपुरा, तीरथ झरिया, आनंद चंदेल, नवीन चंदेल,मुकेश झारिया सचिव किसान कांग्रेस,कमलेश झारिया,साहिल सोनी , विमल झारिया,पिंटू ,कमलेश,भोला सिंह आदि काग्रेस के वशिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।