सहारनपुर पुलिस का एक्शन मोड : चोर, वारंटी और हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
थाना बेहट पुलिस ने किया शातिर चोर सलमान को गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना बेहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान शातिर चोर सलमान पुत्र आलिम, निवासी मुजफ्फरा, थाना फतेहपुर को बेहट-गंदेवड़ रोड से गिरफ्तार किया। सलमान के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 गैस सिलेंडर, 1 इन्वर्टर और 2 बैटरे बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपने साथी के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं अंजाम दे चुका है।
थाना नानौता पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना नानौता पुलिस ने मनोज पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम टिकरौल को गिरफ्तार किया, जो कि फैमिली कोर्ट द्वारा जारी 125(3) सीआरपीसी के रिकवरी वारंट में वांछित था। मनोज को पुलिस टीम ने ग्राम टिकरौल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अपराधी को दबोचा
सहारनपुर । थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रितिक पुत्र अरुण, निवासी इंद्राकैम्प कॉलोनी को राकेश सिनेमा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में रितिक ने बताया कि वह छोटी-मोटी चोरियों में लिप्त रहता है और लोगों को डराने के लिए चाकू रखता था। अभियुक्त के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़