महेंद्र पाण्डेय
खुरई/तक्षशिला हायर सेकेण्डरी स्कूल में नशे से दूरी-है जरूरी” अभियान के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता छात्राओं से संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों का प्रशिक्षण दिया गया। नशे के अभियान में नशे के खिलाफ और नशे के खिलाफ अपने परिवार के सदस्यों को सलाह देने के उद्देश्यों को समझाया गया, मादक पदार्थों की लत से युवाओं को बचाने की दिशा में समाज और पुलिस की सहभागिता का सशक्त प्रयास है। और
समाज को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रदेश पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान बच्चों से किया संवाद
संस्था संचालक संजय दुबे ने कहा कि पुलिस का यह कार्य जन-जागरुकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि समुदाय को कानून, असुरक्षा, गलत नीतियों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है, ताकि प्रदेशवासी नशा और अपराध मुक्त वातावरण में एक बेहतर जीवन जी सकें।नारा दिया गया, साथ ही नशे मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आरक्षक जयेंद्र सेंगर, सूरज शर्मा , शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं मौजूद रही।