प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
परिवर्तन उदय हिंदी दैनिक
दुद्धी सोनभद्र ।प्रसाद कुंवर पब्लिक (इंग्लिश मीडियम )स्कूल दुद्धी में आज शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर हर्षवर्धन बाल रोग विशेषज्ञ एवं डॉ०प्रीति दत्त चिकित्सक के द्वारा हर तरह की बीमारियों का इलाज विद्यालय शिविर में किया गया।इस दौरान बच्चों को दवा भी दी गई ।साथ ही कमजोर और कुछ बीमारी से पीड़ित बच्चों को अस्पताल में उपचार कराए जाने का अभिभावकों को सलाह दी गई।
प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ लवकुश प्रजापति ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था।
बताया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से बच्चों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जा सकता है और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक और शिक्षिकाएं व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह