कासगंज
रिपोर्ट- लव कुमार
सिकंदरपुर बस, कासगंज।
थाना सिकंदरपुर बस में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे और जनता की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में तहसील पटियाली से राजस्व निरीक्षक भूप सिंह सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे। इनमें क्षेत्र नरदोली से लेखपाल राजेंद्र, बहोरा से लेखपाल अंकित शर्मा, सनौली से लेखपाल अरुण कुमार, सिकंदर बस से लेखपाल किरण लता, और बहरोजपुर क्षेत्र से कानूनगो एप्पल सिंह शामिल थे। पटियाली क्षेत्र के अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।