✍किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
BJP नेता की SDM से गुंडई ! पहले गाड़ी ठोकी, फिर गाली-गलौज और धमकाया.. अब पड़ गए ‘लेने के देने’
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में SDM के साथ की गई बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक सुरक्षा और सियासी दखल के सवालों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। गुरुवार रात पोटिया चौक पर SDM हितेश पिस्दा की कार को टक्कर मारने के बाद तीन युवकों ने खुद को BJP नेता बताते हुए न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि धक्का-मुक्की तक पर उतर आए। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।
SDM हितेश पिस्दा से की गई बदतमीजी
घटना 24 जुलाई की रात करीब 9 बजे पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पोटिया चौक की है। SDM हितेश पिस्दा अपनी कार से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जब SDM ने इस पर विरोध जताया तो कार में सवार युवक उलझ पड़े और मारपीट पर उतर आए।