✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
ग्राम जुझारी में निकाली गई नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पौधों एवं बीजों का किया गया वितरण
कटनी – बहोरीबंद विकासखंड के सेक्टर कौड़ियां अंतर्गत ग्राम पंचायत जुझारी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन कौड़िया के सहयोग से और जनपद सदस्य प्रतिभा राजू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
यात्रा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा कलश के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नवांकुर सखियों को पौधे और अंकुरित बेल बीजों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक संपूर्ण प्रदेश में हरियाली यात्रा चलाई जा रही है। प्रत्येक सेक्टर में 100 महिलाएं नवांकुर सखी के रूप में चयनित की गई हैं। जो 11 अंकुरित पौधे को तैयार करेंगी और बाद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उन्हें शासकीय या निजी भूमि पर रोपेंगी।
हरियाली यात्रा के अंत में सभी सहभागियों ने ग्राम भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर परिसर में यात्रा का समापन किया।
इस अवसर पर सरपंच माया रानी मंगल सिंह, उपसरपंच आशा आनंद लोधी, जाहिर सिंह ठाकुर, शिवलाल पटेल, आकाश यादव, राकेश कुमार रैदास, सोहन यादव, गजराज सिंह ठाकुर, ज्वाला सिंह, आनंद लोधी, गोविंद यादव, पन्नालाल यादव, परामर्शदाता रामसिंह पटेल, बहादुर सिंह, कमल सिंह तथा नवांकुर संस्था से भूपेंद्र दाहयत, अखिलेश यादव, सुरेंद्र चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में महिला एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।