ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने आलोट सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे आईसीयू तथा लेब का लोकार्पण किया*

```

*रतलाम कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने आलोट सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे आईसीयू तथा लेब का लोकार्पण किया*

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को जिले के आलोट सिविल अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू वार्ड डिजिटल एक्सरे तथा लैब का लोकार्पण किया। जिले के भ्रमण पर आए श्री गहलोत का ताल-आलोट क्षेत्र में भव्य स्वागत अभिनंदन नागरिकों द्वारा किया गया। स्थान-स्थान पर स्वागत मंच लगाए गए। इस दौरान कृषि उपज मंडी आलोट में श्री गहलोत का आलोट के विभिन्न सामाजिक संगठनों संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रमों में सांसद श्री अनिल फिरोजिया विधायक रतलाम शहर श्री चैतन्य काश्यप विधायक जावरा डा. राजेंद्र पांडे विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा पूर्व विधायक श्री जीतेंद्र गहलोत, श्री के.के. सिंह कालूखेडा, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के बाशिंदों का मुझे सदैव स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है जो मेरे लिए अमूल्य निधि है। यह ऋण सदैव स्मरण में रहता है। क्षेत्र के विकास के लिए सदा तत्पर रहा हूं आगे भी तत्पर रहूंगा। राज्यपाल रहते हुए भी इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी समस्या के हल के लिए किसी भी केंद्र या राज्य के मंत्री से भी बात करना होगी तो मेरे द्वारा बात की जाएगी।

कार्यक्रमों में सांसद श्री अनिल फिरोजिया विधायक श्री चैतन्य काश्यप डॉ. राजेंद्र पांडे श्री दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत ने भी संबोधनों में राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत के व्यक्तित्व, कृतित्व और क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

मनोहर राजपूत इंडियन
टीवी जिला ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *