नगर और 32 गांवो में सफाई कर्मचारियों की पूर्ति,स्ट्रीट लाइट समस्या के निदान,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी,कुत्तों के आतंक से मुक्ति के लिए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से की मुलाकात सौंपे पत्र बोले नगर आयुक्त जल्द होगा समस्याओं का समाधान!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से नगर और 32 गांवो की विभिन्न समस्याओं के लिए मुलाकात की पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नगर और 32 गांवो में सफाई कर्मचारियों की बेहद कमी है उनके वार्ड 43 में 19 सफाई कर्मचारी मृतक/रिटायर्ड हो गए है मात्र 15 सफाई कर्मी काम कर रहे है नगर और 32 गांवो में EESL की हजारों लाइट्स बंद है और पूरे नगर में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है पार्षद समीर अंसारी और पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद महमूद ने भी सफाई कर्मचारियों की कमी के लिए अवगत करवाया पार्षद गुलज़ेब खान और पार्षद जफर अंसारी और पार्षद इज़हार मंसूरी ने स्ट्रीट लाइट की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए,पार्षद रईस पप्पू पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद मेनपाल जी पार्षद डॉक्टर मंसूर और एडवोकेट जावेद ने बरसात के बाद आउटर कालोनियों में पानी भरने और सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र सौंपे नगर आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान करवा लिया जाएगा इस मौके पर कमाल मलिक,बाबा नवाब, ज़ाकिर,बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री,नय्यर जुबैरी मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़