*शहीद शेर सिंह यादव की याद में जन्माष्टमी को लंबी कूद हुआ का आयोजन*
पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट के क्षेत्र ग्राम पंचायत राटौटी में शहीद शेर सिंह यादव स्मारक पर कराया गया लंबी कूद का आयोजन जिसमें तहसील बाह के युवाओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अमीर सिंह यादव व स्वागत सतीश कुमार (पूर्व प्रधान) ने किया। जिसमें अमीर सिंह यादव ने कहा कि खेलकूद ही बच्चों की शारीरिक क्षमता दर्शाती है।
शहीद शेरसिंह यादव की याद में शहीद स्मारक राटौटी में में लंबी कूद का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है जिसमें क्षेत्रीय युवा शामिल होते है व इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं हर बार युवा शानदार प्रदर्शन करते हैं
इस बार भी जन्माष्टमी के दिन सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिकेत कुमार (उदयपुर कलां) ने प्राप्त किया जिनकी लंबी कूद 22.1 फुट रही , द्वितीय स्थान अनूप सिंह (उदयपुर कलां) ने प्राप्त किया जिनकी की लंबी कूद 21.6 फुट रही व तृतीय स्थान भूपेंद्र (जैतपुर) ने प्राप्त किया जिनकी लंबी कूद 21.4 फुट रही। इस प्रतियोगिता में कई युवाओं ने भाग लिया व तीनों युवाओं को सम्मान के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकर्ता वीरू सिंह यादव थे। इस शहीद स्मारक पर अमित सिंह यादव,डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ अजय यादव, राम शंकर यादव,रिन्कू भदौरिया, जितेंद्र सिंह यादव, सुनील कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट