शिव धाम कॉलोनी कन्नौद में रोड पर अतिक्रमण की शुरुआत
कन्नौद से पत्रकार ओमप्रकाश टांडी
कन्नौद : नगर परिषद कन्नौद जिला देवास के वार्ड क्रमांक 1 शिव धाम कॉलोनी में इस समय अवैध निर्माण अपने पेर पसार रहा है, कुछ महीने पहले शिव धाम कॉलोनी में सीमेंटेड रोड नगर परिषद द्वारा बनाई गई जिसकी चौड़ाई लगभग 15 . 20 फीट के आसपास है, रोड बनने से कॉलोनी वासियों को कीचड़ से निजात मिली लेकिन , रोड बने कुछ ही महीने हुए नहीं की कुछ मकान मालिक लोग अपने मकान के सामने परछट्टी के नाम से 10 से 12 फीट का टीन सेट खड़ा कर के अतिक्रमण कर रहे हैं ,इससे गली में नगर परिषद की कचरा वाहन गाड़ियां एवं स्कूल की गाड़ियां निकलती है, स्कूल की गाड़ीयाँ बिल्कुल टीन सेट के साइड से निकलती है, अगर गलती से किसी बच्चे ने बाहर हाथ या गर्दन निकाल दी तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है, कॉलोनी के सभी रह वासियों ने शासन प्रशासन से अनुरोध करा है, कि इस अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए, अतिक्रमण की खबर 15 से 20 दिन पहले समाचार पत्र में लग चुकी है, लेकिन आज तक कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई यह अतिक्रमण अजगर सांप जैसा है, जो धीरे-धीरे पुरी कॉलोनी की रोड को निकल जाएगा, यह तो अभी शुरुआत है ,नहीं तो एक दूसरे के देखा देखी सभी,लोग अतिक्रमण कर लेंगे, और रोड की सुंदरता खराब हो जाएगी ,तथा वाहन निकालने में परेशानी आवेगी, अब देखना है कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है,