जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का किया गया समापन छात्रों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन
खबर जनपद बांदा के मुख्यालय से है जहां पर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आज जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा दिनेश कुमार जी की अध्यक्षता में डीएवी इंटर कॉलेज बांदा के प्रधानाचार्य डॉo आनंद कुमार के निर्देशन में लवलेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष के तालाब में सफल तैराकी प्रतियोगिता संपन्न कराई गई जिसमें सभी क्षेत्रों के प्रतिभागी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर अगली होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में अपना स्थान काविज किया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में रमेश चंद्र, सुरेश कुमार जिला क्रीड़ा सचिव , शाहिद वली खान, रामदेव, धर्मपाल सिंह व्यायाम शिक्षक बिसंडा विपिन कुमार दुबे,कुमारी वंदना, जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे |
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट