कोन-विंढमगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील ,जर्जर सड़क से परेशान हुए ग्रामीण,किया प्रदर्शन
दुद्धी सोनभद्र । कोन-विंढमगंज मार्ग की खराब स्थिति को लेकर आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ की अगुवाई में कचनरवा बाजार में आयोजित प्रदर्शन में ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोन-विंढमगंज मार्ग पिछले लगभग ढाई सालों से पूरी तरह से जर्जर व बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।
जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ ने कहा कि कोन-विंढमगंज मार्ग पूरी तरह से जर्जर व छोटे बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है ।राहगीरों ग्रामीणों का आना-जाना वाहन से हो या पैदल चलना दुभर हो गया है ।कचनरवा बाजार में सड़क की खराब स्थिति के कारण सड़क के इस पार से उस पार जाना दूभर हो गया ।इन दिनों बारिश के वजह से सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है ।लोग सड़क पार करने में कतराते है जिससे व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है और लोग आय दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे,जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।
इस मौक पर हीरालाल पासवान ,जगदीश शर्मा,राजनारायण ,अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह