पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने 35 उपनिरीक्षकों के तबादले की बड़ी सूची जारी की है जिसमें कई चौकियों में दायित्व परिवर्तन किया गया है। गैर जनपद स्थानांतरित उप निरीक्षकों का चौकियों से हटाया जाना भी इसमें शामिल है। सूची के अनुसार दिलीप कुमार मिश्रा को जो अभी तक पुलिस लाइन में थे चौकी प्रभारी मंडी उरई, अनिल कुमार चौकी प्रभारी बल्लभ नगर उरई को चौकी प्रभारी जेल, विपिन यादव चौकी प्रभारी डिप्टीगंज उरई को चौकी प्रभारी ज्ञान भारती कालपी, राजकुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया उरई से चौकी प्रभारी कंझारी थाना कुठौंद, पंकज कुमार मिश्रा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जगम्मनपुर, शीलवंत सिंह यादव चौकी प्रभारी जेल से चौकी प्रभारी डिप्टीगंज उरई, रणधीर सिंह चौकी प्रभारी मंडी उरई से चौकी प्रभारी बल्लभ नगर उरई के रूप में स्थानांतरित किया गया है। चौकी प्रभारी छिरिया मलकपुरा थाना जालौन मदन पाल, चौकी प्रभारी संकट मोचन थाना आटा संजय सिंह पाल, अनिल कुमार चौकी प्रभारी जगनपुरा थाना कैलिया, रामवीर सिंह चौकी प्रभारी ईंटो थाना गोहन, संतराम कुशवाहा चौकी प्रभारी खेड़ा थाना कोंच और संजीव कुमार चौकी प्रभारी सुरही थाना कोंच को पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। तांकि उन्हें स्थानांतरित जनपद के लिए कार्यमुक्त किया जा सके। उप निरीक्षक सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना रामपुरा में तैनात किया गया है। जबकि रामपुरा के वर्तमान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह इसी दर्जे पर कालपी कोतवाली में स्थानांतरित किये गये हैं। थाना डकोर के उपनिरीक्षक विश्राम सिंह को इसी थाने में एसएसआई का दर्जा दिया गया है। पुलिस लाइन से सुरेश कुमार यादव कदौरा थाने की पथरेहटा चौकी के प्रभारी, अजीत शर्मा पुलिस लाइन से छिरिया मलकपुरा थाना जालौन के प्रभारी, श्रीमती पूनम वर्मा पुलिस लाइन से मेडिकल कॉलेज चौकी की प्रभारी बनाई गई हैं। थाना आटा के उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा को संकट मोचन चौकी प्रभारी और संदीप कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना माधौगढ़ को चौकी प्रभारी ईंटों थाना गोहन के अलावा पुलिस लाइन से शिवनारायण को चौकी प्रभारी खेड़ा थाना कोंच, विवेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी जगनपुरा थाना कैलिया, कृष्णकुमार सिंह चौकी प्रभारी सुरही थाना कोंच बनाये गये। थाना रामपुरा की जगम्मनपुर चौकी के प्रभारी अटल बिहारी को थाना आटा से संबद्ध कर दिये गये हैं। पुलिस लाइन से बृजकिशोर को थाना डकोर भेजा गया है। दिनेश कुमार माधौगढ़ में नये वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाये गये हैं। उपनिरीक्षक संजय यति वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना जालौन, जगमोहन सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैलिया, सुभाष चंद्र वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रामपुरा, विमलेश कुमार चौकी प्रभारी पथरेहटा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोंच के रूप में पदस्थ किये गये हैं।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश